What is gauge in hindi

Introduction of gauge:-

किसी वस्‍तु की चौड़ाई, मोटाई तथा दो वस्‍तुओं या दो रेफेरेंस के बीच की दूरी की माप को gauge कहते है।

Gauge एक प्रकार का बिना scale वाला inspection tool है जिसका प्रयोग mas production में निश्चित sizes के product को चेक करने के लिए किया जाता है।

यह indirect inspection टूल है।

एक गेज, विज्ञान और इंजीनियरिंग में उपयोग होने वाला एक उपकरण है जिसका उपयोग माप करने के लिए या कुछ आयामी जानकारी प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

गेज के विभिन्न प्रकार मौजूद है जो ऐसे कार्यों को पूरा करते हैं जिसमें साधारण small प्रोडक्ट से लेकर मशीनरी के havey products तक के आकार को मापा जा सकता है।

उपयोग के आधार पर, एक गेज को भौतिक मात्रा को मापने के लिए एक उपकरण के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, उदाहरण के लिए “मोटाई, चौड़ाई व प्रोडक्ट का व्यास, प्रवाह , दाब इत्यादि।

Industries में जब मशीनों के इंटरचेंजेबल पार्ट्स(example- Nut Bolt) का अधिक मात्रा में उत्पादन किया जाता है

तो इन पार्ट्स को बनाते समय इनके साइजों को सूक्ष्मता में चैक करने की आवश्यकता पड़ती है।

इन साइजों को माइक्रोमीटर या वर्नियर कैलिपर से चेक करने के लिए पढ़े-लिखे skilled manpower की आवश्यकता होती है

और अलग-अलग साइजों के लिए अलग-अलग Precision measuring instrument प्रयोग में लाने होते हैं।  और पढ़े-लिखे कारीगर कम मिलते हैं।

इसलिए एक ऐसा औजार बनाया जाता है जिसको कम पढ़ा-लिखा और कम कुशल कारीगर भी प्रयोग कर सकता है और इससे किसी निश्चित माप को सूक्ष्मता (precision) में भी चैक किया जा सकता है।

इस औजार को ‘गेज’ के नाम से जानते हैं।

 

मटेरियल (Material)-

गेज Alloy Steel से बनाए जाते हैं और इसके गेजिंग प्वाइंटों को हार्ड व टेम्पर कर दिया जाता है।

Gauging पॉइंट उसे कहते हैं जहाँ से पार्ट को चेक किया जाता है।

लाभ (Advantages)

  1. उत्पादन अधिक मात्रा में होता है।
  2. पार्ट्स को चेक करने में कम समय लगता है।
  3. कम कुशल और कम पढ़े-लिखे worker से कार्य लिया जा सकता है।

Classifieds of gauges : गेजों का वर्गीकरण।

गेज को main तीन groups में divide किया गया है।

  1. Workshop Gauge
  2. Inspection Gauge
  3. Master or Reference or Control Gauge

वर्कशॉप गेज (Workshop Gauge) : workshop gauge kya hai?

इस प्रकार की गेज का प्रयोग industries में किसी products को चेक करने के लिए किया जाता है।

इसे working गेज भी कहते हैं। वर्कशॉप में सबसे ज्यादा इसी गेज का उपयोग क्या जाता।

इंस्पेक्शन गेज (Inspection Gauge): inspection gauge kya hai?

इस प्रकार की गेज का प्रयोग वर्कशॉप गेज या वर्किंग गेज की accuracy चेक व कैलिब्रेशन करने के लिए किया जाता है।

मास्टर गेज (Master Gauge) : master gauge kya hai?

इस प्रकार की गेज का प्रयोग इंस्पेक्शन गेज की सूक्ष्मता चैक करने व कैलिब्रेशन के लिए किया जाता है

इनको रेफरेंस या कंट्रोल गेज भी कहते हैं। इससे अन्य गेजों की दशा व साइज भी चेक कर सकते हैं।

इन गेजो को निश्चित तापमान व डस्ट प्रूफ लेबो में सावधानियों के साथ रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें : what is limit gauge

Leave a Comment