ISO क्या है? ; What is ISO, 9000, 9001, 9000: 2015

Content cover in Post/Blog

1. What is ISO.
2. ISO 9000.
2.1. Benefits of ISO 9000
3. ISO 9001.
3.1. ISO 9001:2015
3.2. 7th Principales of ISO 9001:2015
3.2.1. Customer focus
3.2.2. Leadership
3.2.3. Engagement of people
3.2.4. Process approach
3.2.5. Improvement
3.2.6. Evidence-based decision making
3.2.7. Relationship management

1. What is ISO.

ISO एक इंटरनैशनल स्टैंडर्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन है जो विभिन्न देशों के स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन के रिप्रेजेंटेटिव से मिलकर बना है इसकी स्थापना 23 फरवरी 1947 को हुई थी।

इसका मुख्यालय जेनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है यह एक स्वतंत्र, non-governmental ऑर्गेनाइजेशन है जिसके वर्तमान में 165 देशों के राष्ट्रीय मानक सदस्य हैं यह विभिन्न राष्ट्रों के बीच सामान्य स्टैंडर्ड को प्रदान करके विश्व व्यापार की सुविधा प्रदान करता है।

इसमें मेन फैशन प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी से लेकर फूड सेफ्टी एग्रीकल्चर एंड हेल्थ को मिलाकर लगभग 20,000 से अधिक स्टैंडर्ड है।

2021 में आई एस ओ के 24000 से अधिक एक्टिव टेक्निकल स्टैंडर्ड है साथ ही आईएसओ किसी संगठन या इंडस्ट्री के प्रोडक्ट ओर सर्विस को क्वालिटी स्टैंडर्ड्स प्रदान करता है इसमें लगभग 220 से अधिक टेक्निकल कमेटी और सब कमेटी हैं जो वर्किंग ग्रुप और स्टडी ग्रुप में कार्य करती हैं।

2. ISO 9000

International Standard Oraganization 9000 को वर्ष 1987 में अपनाया गया यह एक क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम QMS के स्टैंडर्ड का वर्ग है जिसका उद्देश्य इंटरनेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर सहमति स्थापित करना होता है।

ISO 9000 देश की कंपनी को अन्य देशों में अपने प्रोडक्ट की बिक्री या सर्विस को प्रोवाइड करने में मदद करती है।

2.1. Benefits of ISO 9000

इंटरनेशनल लेवल पर कंपटीशन में भाग लेना संभव हो पाता है। स्टैंडर्ड सिस्टम को अधिक स्पष्ट समझा जा सकता है।

क्योंकि सभी स्टैंडर्ड सिस्टम डॉक्युमेंटेड रहते हैं सभी वर्कर सुपरवाइजर इंजीनियर ऑफिस सर्च की क्वालिटी ट्रेनिंग लगातार होती रहती है प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

ऑर्गेनाइजेशन के स्टैंडर्ड राइम्स होने से उसमें कार्य कर रहे वर्कर को काम को समझने में आसानी होती है।

कंपनियों के लिए यह आवश्यक होता है कि वह ISO 9000 से सर्टिफाइड होनी चाहिए आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी के लिए अपने कस्टमर को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी समझाने में आसानी होती है यह स्टैंडर्ड सभी प्रकार की कंपनी पर लागू होते हैं एवं इन्हें विश्व भर में स्वीकार किया जाता है।

3. ISO 9001.

आईएसओ 9001 स्टैंडर्ड है क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आवश्यकत्यो को निर्धारित करता है यह बिजनेस और ऑर्गेनाइजेशन को अधिक कुशल होने और कस्टमर की संतुष्टि में सुधार करने में मदद करता है

3.1. ISO 9001:2015

आईएसओ 9001:2015 पहले इसे आईएसओ 9001:2008 के नाम से जाना जाता था स्कोर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के रूप में डिफाइन किया गया है।

जो क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए आवश्यकताओं को स्पेसिफाई करता है कोई भी आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी या ऑर्गेनाइजेशन कस्टमर एंड रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट को पूरा करने वाले प्रोडक्ट या सर्विस को लगातार प्रदान करने की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए आईएसओ स्टैंडर्ड का उपयोग करता है।

3.2. 7th Principales of ISO 9001:2015

7th Principales of ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन का मार्गदर्शन करते हैं। जो ISO 9001:2015 के तहत risk-based thinking पर आधारित हैं।

1. Customer focus
2. Leadership
3. Engagement of people
4. Process approach
5. Improvement
6. Evidence-based decision making
7. Relationship management

3.2.1. Customer focus

गुणवत्ता प्रबंधन का प्राथमिक फोकस ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करना और ग्राहकों की अपेक्षाओं को पार करने का प्रयास करना है।

Benefits (इसके फायदे)

1. इससे कस्टमर की वैल्यू और उसके satisfaction को बढ़ाया जा सकता है।
2. इसके द्वारा बिज़नेस को बढ़ाया।
3. इसके द्वारा ऑर्गनाइज़ेशन की मार्किट में reputation बढ़ती है।
4. इससे ग्राहकों की संख्या बढ़ती है और जिससे ऑर्गनाइज़ेशन की मार्किट वैल्यू के साथ साथ revenue भी बढ़ता है।

3.2.2. Leadership

एक लीडर का उद्देश्य होता है कि सभी स्तरों के लिये एक दिशा का स्तापित करना और ऐसी परिस्थितियाँ का निर्माण करना जिसमें ऑर्गनाइजेशन के सभी लोग गुणवत्ता उद्देश्यों को प्राप्त करने में लगे रहें।

Benefits (इसके फायदे)

1. संगठन के गुणवत्ता उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावशीलता और दक्षता में वृद्धि होती है।
2. संगठन की प्रक्रियाओं का बेहतर coordination बनता है।
3. संगठन के स्तरों और कार्यों के बीच बेहतर संचार होता है।
4. अच्छे परिणाम देने के लिए संगठन और उसके लोगों की क्षमता का विकास और सुधार होता है।

3.2.3. Engagement of people

संगठन के सभी स्तरों पर गुणवत्ता को प्रभावी ढंग से और कुशलता से मैनेज करने के लिए सभी कर्मचारियों और responsible के लिए गहरे विश्वास और सम्मान की आवश्यकता होती है।

संगठन को अपने लोगों की क्षमता को पहचानने, सशक्त बनाने से गुणवत्ता के प्रति उद्देश्यों के बारे में उनकी समझ बढ़ेगी।
जिससे quality culture के प्रति उनका ध्यान अधिकतम होगा।

Benefits (इसके फायदे)

1. संगठन में लोगों द्वारा संगठन के गुणवत्ता उद्देश्यों की बेहतर समझ और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरणा में वृद्धि होती हैं।
2. सुधार गतिविधियों में लोगों की बढ़ी भागीदारी से उन्नत व्यक्तिगत विकास, पहल और रचनात्मकता की वृद्धि होती है।
3. लोगों की संतुष्टि पूरे संगठन में विश्वास और सहयोग की वृद्धि के साथ- साथ पूरे संगठन में आपसी मूल्यों और गुणवत्ता संस्कृति पर अधिक ध्यान जाता है।

3.2.4. Process approach

जब सभी ग्राहकों और हितधारकों को इस बात की गहरी समझ हो कि QMS कैसे परिणाम देता है, तो संगठन सुधार के अवसरों पर अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होते हैं।

क्रॉस-फ़ंक्शनल प्रदर्शन को अनुकूलित करते हैं और सप्लायर और वेंडर को विश्वास दिलाते हैं कि आप लगातार गुणवत्ता प्रदान करेंगे।

Benefits (इसके फायदे)

1.प्रमुख प्रक्रियाओं और सुधार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में वृद्धि होती है।
2. प्रभावी प्रक्रिया प्रबंधन, संसाधनों के कुशल उपयोग और कम क्रॉस-फ़ंक्शनल बाधाओं के माध्यम से अनुकूलित प्रदर्शन होने की संभावना रहती है।
3. संगठन को उसकी निरंतरता, प्रभावशीलता और दक्षता के बारे में सप्लायर और वेंडर को विश्वास प्रदान करने में सक्षम बनाना।

3.2.5. Improvement

सफल संगठनों का ध्यान हमेशा निरंतर सुधार पर केंद्रित होता है।
सफल संगठन हमेशा नई सोच को बढ़ाते हैं और आंतरिक और बाहरी दोनों अवसरों का अनुमान लगाने और प्रतिक्रिया करने की अपनी क्षमता को बढ़ाते हैं।

Benefits (इसके फायदे)

1. इससे अच्छा प्रदर्शन, संगठनात्मक क्षमताएं और ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ती है।
2. सफल संगठन मूल-कारणों की जांच कर सुधारात्मक कार्रवाइयों करते हैं।
3. आंतरिक और बाहरी जोखिमों और अवसरों का अनुमान लगाना आसान होता है जिससे प्रतिक्रिया करने क्षमता वृद्धि होती है।

3.2.6. Evidence-based decision making

किसी भी ऑर्गनाइजेशन के लिए डेटा और सूचना महत्वपूर्ण होती है।
पुराने डेटा और सूचनाओं का विश्लेषण और मूल्यांकन करने से संगठन के हित मे पॉजिटिव निर्णय का वांछित परिणाम प्राप्त होने की अधिक संभावना होती हैं।

Benefits (इसके फायदे)

1. एक बेहतर निर्णय लेने के लिए संगठन को मजबूत बनाता है।
2. प्रक्रिया के प्रदर्शन और उद्देश्यों को प्राप्त करने की क्षमता का बेहतर मूल्यांकन होता है।
3. राय और निर्णयों की समीक्षा करने, चुनौती देने और निर्णय को बदलने की क्षमता में वृद्धि होती है।
4. पिछले निर्णयों की प्रभावशीलता से को देखकर, नए निर्णय से बेहतर प्रदर्शित करने की उम्मीद होती है।

3.2.7. Relationship management

निरंतर सफलता के लिए, एक संगठन अपने से संबंधित सभी छोटे संगठन जैसे उसके supplier और वेंडर के साथ अपने संबंधों का प्रबंधन करता है।

Benefits (इसके फायदे)

1. संसाधनों और क्षमता को साझा करके और गुणवत्ता से संबंधित जोखिमों को प्रबंधित करके सप्लायर और वेंडर की मूल्य में वृद्धि होती है।
2. एक अच्छी तरह से प्रबंधित आपूर्ति श्रृंखला जो वस्तुओं और सेवाओं का एक स्थिर प्रवाह प्रदान करती है।

 

Quality Managment क्या है? ; What is quality management in hindi?

Quality management system क्या है? What is QMS in hindi?

Leave a Comment